बारिश तथा ओलावृष्टि से गेहूं की फसल तबाह

रुद्रपुर। खरीफ की तैयार फसल के समय हुई बेमौसमी बारिश तथा ओलावृष्टि से भारी मात्रा में गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर है ।खरीफ की फसल में गेहूं, सरसों, लाई आदि की फसल उगाई जाती है। जिसे बेमौसम बारिश ने तबाह कर दिया। इस समय खरीफ की फसल पूरी तैयार खड़ी है। लेकिन बेमौसम की बारिश एवं ओलावृष्टि ने पूरी की पूरी फसल किसानों की बर्बाद कर दी और तेज हवा चलने के कारण खेतों में जलभराव से पूरी फसल गिर गई है। जिससे किसानों के सामने भारी संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों की मानें तो बेमौसम बारिश से हुए किसानों के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग करेंगे । विगत वर्ष भी गेहूं की उपज कम होने के कारण बाजार में तेजी आई थी ।इस वर्ष भी बेमौसम की बारिश से गेहूं की फसल नष्ट होने पर जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर टूट गई। सरकार से मुआवजा देने की मांग की जायेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद