विधायक बेहड़ पर रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा गलत बयानबाजी व झूठे आरोप लगाये जाने से कांग्रेसियों में गुस्सा  

किच्छा। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा गलत बयानबाजी व झूठे आरोप लगाये जाने से क्षेत्र के कांग्रेसियों में भारी गुस्सा है। पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने सी पी शर्मा को अपनी जुबान पर लगाम लगाने की नसीहत देते हुए कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व से सी पी शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक तिलकराज बेहड़ ने के कार्यालय पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू एवं पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। प्रेस वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि विधायक बेहड़ पांच वार विधायक एवं केबिनेट मंत्री के अलावा पूर्व विधानसभा चुनाव में प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उनके खिलाफ एक महानगर के अध्यक्ष को ऐसी बेहुदा बयानबाजी नहीं करनी चाहिये सीपी शर्मा ने कहा था की बेहड़ किच्छा में ही ध्यान दे किच्छा का विकास पिछड़ गया है।सी पी शर्मा को किच्छा के विकास की जरा सी भी जानकारी नहीं है विधायक बेहड़ के अस्वस्थ होने के बाद भी एक साल के विधायकी कार्यकाल में किच्छा में अपनी विधायक निधि से 3.5 करोड़ राज्य योजना के तहत 15 करोड़ तथा जिला योजना से 1 करोड़ के विकास कार्य संचालित है। विधायक तिलकराज बेहड़ के आने वाले 5 साल के कार्यकाल मैं किच्छा विधानसभा में चौतरफा विकास दिखाई देगा, सीपी शर्मा को अपनी  बयानबाजी पर विधयक तिलक राज बेहड़ से माफ़ी मांगनी चाहिए | वही नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सीपी शर्मा के खिलाफ जमकर बरसे और उन्होंहे सीपी शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा की विधायक बेहड़  के खिलाफ़ ऐसी बयानबाजी बर्दाश्त नही की जाएगी साथ ही उन्होंहे प्रदेश  नेतृत्व से भी रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष  के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अपील की है। |कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा की सीपी शर्मा अपना काला चश्मा उतारकर किच्छा विधानसभा में आये तो उनको बेहड़ जी के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य नजर आएंगे सीपी शर्मा जो कि नए- नए नगर अध्यक्ष बने है उनको अपनी पद की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए तथा इतने बड़े कद के नेता के ऊपर इस तरह बयानबाजी करने की मैं निंदा करता हूँ | वहां महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप ने कहा की सीपी शर्मा ने विधायक जी के साथ साथ जो गौरव बेहड़ के ऊपर भी आरोप लगाये है वो सरासर गलत है गौरव विधायक की अनुपस्तिथि में अच्छा कार्य कर रहे है व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते है |साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश दुआ ने कहा की तिलक राज बेहड़ सभी वर्गों का सम्मान करते है व सभी को साथ लेकर चलते है उनके ऊपर ये बयानबाजी करना की वो अन्य समाज के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाना सरासर बेबुनियाद है और सीपी शर्मा को अपनी इस बयानबाजी पर माफी मांगनी होना चाहिए |
 इस मौके पर कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी , ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद तिवारी,  नगर पालिका अध्यक्ष  दर्शन कोली , कांग्रेस कमेटी महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप, मीना सिंह,ओम प्रकाश दुआ ,ताहिर मलिक,रणजीत सिंह,जगरूप सिंह गोल्डी, आदि मौजूद  रहे |
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद