सीपी शर्मा के आरोप बिल्कुल निराधार: मीना

Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर में जैसे ही कांग्रेस हाईकमान ने कार्यवाहक अध्यक्ष सीपी शर्मा को नगर अध्यक्ष घोषित किया तो मानो रुद्रपुर में कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आ गया, हैरत की बात यह है यह कांग्रेसी ही एक दूसरे को आरोपों की फेहरिस्त में शामिल कर रहे हैं। गत दिनों नवनियुक्त कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ही नहीं बल्कि रुद्रपुर की राजनीति में कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता तिलक राज बेहड़ पर भी आरोप लगा दिए थे। जिसको लेकर कांग्रेस में उठापटक शुरू हो गई है ।

पूरे उधम सिंह नगर में कांग्रेसियों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इसी को लेकर आज पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा समेत कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। मीना शर्मा ने कहा कि सीपी शर्मा ने जो टीका टिप्पणी उन पर की है उससे मन आहत है। उनके पति अनिल शर्मा पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और पिछले 16 वर्षों से वह भी सक्रिय राजनीति में है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए नगरपालिका का टिकट दिया और वह चेयरमैन बनी ।बाद में उनकी निष्ठा ,लगन और इमानदारी को देखते हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें विधायक का टिकट दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने सदैव उन्हें सम्मान दिया है लेकिन नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा जो बयान दे रहे हैं वह बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित है और कांग्रेस की सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सी पी शर्मा ने जो आरोप उन पर लगाए हैं वह जान ले कि पिछले नगर निगम चुनाव से पहले उन्हें भाजपा में आने का न्योता दिया गया था ,ताकि रुद्रपुर कांग्रेस मुक्त हो सके लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ ,जगदीश तनेजा और उनके भाजपा में जाने का आरोप बिल्कुल गलत है। मीना ने आरोप लगाया कि पिछले निगम चुनाव में सीपी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल को हराने का काम किया ।एक ही सोसाइटी में रहने का दावा करने के बाद सीपी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी रामपाल के पक्ष में अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा की वर्ग विशेष के नाम पर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं जो बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा का पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी में समर्पित रहा है और उनके जिला अध्यक्ष बनने पर किसी भी कार्यकर्ता को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जब सीपी शर्मा को नगर अध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय नहीं जानी गई। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने  कहा कि जानबूझकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उनसे पूर्व नगर अध्यक्ष के कार्यकाल में सांसद केसी बाबा ,निगम चुनाव में ममता रानी और रुद्रपुर विधानसभा में तिलकराज बेहड़ चुनाव हारे थे ।उनके कार्यकाल में 17 पार्षद निगम में आए थे।जिस सिडकुल की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने की थी उसी सिडकुल की बदौलत सीपी शर्मा आज रुद्रपुर में है ।ऐसे में वह आरोप-प्रत्यारोप ना करें ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बड़ा परिवार है और परिवार में सभी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका ढाली, अनिल शर्मा, पार्षद मोनू निषाद, संजीव रस्तोगी, रामप्रसाद ,संतोष गुप्ता ,रंजीत सिंह राणा ,परिमल राय ,अरशद खान आदि मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस