पेपर देकर वापस आ रहे छात्रों पर घात लगाकर हमला, गंभीर

Spread the love

रुद्रपुर। विद्यालय में इटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे छात्र व उसके साथियों पर रास्ते में कुछ युवकों ने घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों के खिलाफ पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

  पुलिस के अनुसार आलोक मण्डल पुत्र आनन्द मण्डल निवासी संजयनगर वार्ड 11, ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल को वह अपने सहपाठी राकेश बैरागी एवं प्रदीप सिंह निवासी संजयनगर के साथ कालेज में इन्टरमीडिएट बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर देकर वापस अपने घर आ रहा था। आरोप है कि स्कूल गेट के पास नसीम से उसकी कहा सुनी हो गयी थी।  मामला शान्त हो गया था। उसके बाद वह तथा उसके दोनो साथी अपने घर के लिए आ रहे थे। तभी रास्ते में उक्त नसीम, फैजान निवासी खेड़ा, अहमद, गबरू, फरमान, जैनू व उनके साथ 3-4 अन्य साथी लडक़ों ने घात लगाकर एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके दोनो साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में  उसके  हाथ व पैर पर खूली चोटें आई है।  बताया कि जब दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर भीड़   होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी