29.12 ग्राम स्मैक के साथ  युवक गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 29.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार को एएसपी अभय सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि सोमवार की देर शाम बांसफोड़ान चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल, एसआई मनोज जोशी पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अल्ली खां स्थित कब्रिस्तान के पास एक युवक स्मैक बेच रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से 29.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम काली बस्ती अल्ली खां निवासी मोनिश पुत्र रहीस बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल देवेंद्र पांडे, जगदीश भट्ट आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी