किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने  किया गिरफ्तार  

किच्छा। किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने जैसी घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
थाना पुल भट्टा पर मामले की जानकारी देते हुए सी ओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बीती तीन अप्रैल को चौकी बरा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा थाना पुलभट्टा मे तहरीरी सूचना दी कि  बीती 27  मार्च को उनकी बडी बेटी की  बरा के गोल्डन पैलेस मैरिज हाल मे शादी थी । उसी रात करीब 12 बजे  के आस पास गजेन्द्र सिह पुत्र हर प्रसाद निवासी अजीतपुर बरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिहनगर अपने साथी कमल सिंह पुत्र राजपाल  निवासी उपरोक्त के साथ बिना नम्बर की जीप में सवार होकर आया तथा उसकी नाबालिग पुत्री को गोल्डेन पैलेस मैरिज हाल के बाहर  से  जबरन खीचकर बिना नम्बर की जीप से नदेली रोड की ओर ले गया। गजेन्द्र सिंह एवं उसके साथी कमल  सिंह ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया और सुबह करीब 4 बजे के आस पास उसकी बेटी को  घर के पास छोडकर फरार हो गए।तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा मे उक्त दोनो अभि0गण के विरूद्ध FIR-67/2023 U/S-363/366A/376/506/323 IPC व ¾   पोक्सो ACT का अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु कारवाई प्रारंभ कर दी। पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर  दोनो आरोपितों को उत्तमनगर गुरूद्वारे से आगे  बहेडी को जाने वाले रास्ते पर दबिश   देकर घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की जीप  रंग खाकी  के समेत गिरफ्तार कर गया तथा मौके से एक मोबाइल फोन एवं एक आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस पूछताछ मे आरोपित कमल सिंह ने घटना के दिन अपनी जीप खुद चलाकर गजेन्द्र सिंह के साथ गोल्डन पैलेस के पास से नाबालिग किशोरी को ले जाकर गजेन्द्र सिंह द्वारा उसका बलात्कार करने की पुष्टि की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम में पुल भट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट , उ0नि0 सुरेन्द्र सिह रिंगवाल ,उ0नि0 दीपा अधिकारी, हे0कानि0 धरमवीर, , कानि0 ललित चौधरी , का0 महेन्द्र सिंह आदि थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद