नाम बदलकर शादी की,  अब  धर्म परिवर्तन के लिए बना  रहा दबाव   

Spread the love

नाम बदलकर शादी की,  अब  धर्म परिवर्तन के लिए बना  रहा दबाव
बाजपुर। विवाहिता ने अपने पति पर नाम बदलकर शादी करने व अब गाली-गलौज व मारपीट कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता रामनगर पूछड़ी नैनीताल निवासी जशोदा शर्मा कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 2018 में उसे दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेम-प्रसंग में फंसा लिया था। अपना नाम समर बताया था।
शादी के बाद उसे दूसरे धर्म का होने का पता चला तो उसके साथ रहने से मना किया। विवाह के बाद वर्ष 2022 में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही उसका पति, सास-ससुर व पति के भाई-भाभी आदि द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। मार्च 2023 में मां-बेटी के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। बुधवार को भी उसके पति ने गाली-गलौज कर मुंह पर गर्म चाय फेंक दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी