रुद्रपुर । सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, रुद्रपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक आन्तरिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, शॉट पुट, रेस, टग-ऑफ-वार, खो-खो, चेस, रंगोली, पेंटिग, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के वाईस चेयरमैन विषाल गर्ग द्वारा किया गया। प्रथम दिन की प्रतियोगिता में क्रिकेट, रेस, टग-ऑफ-वार आदि खेलों का प्रदर्शन किया गया।
टग-ऑफ-वार (महिला वर्ग) का मुकाबला बीबीए तथा बीकॉम (ऑनर्स) की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बीबीए ने बीकॉम (ऑनर्स) की टीम को हराकर विजय प्राप्त की। वहीं टग-ऑफ-वार (पुरुष वर्ग) का प्रथम मुकाबला एमबीए तथा बीएड की टीम के बीच खेला गया जिसमें एमबीए की टीम विजयी रही। टग-ऑफ-वार (पुरुष वर्ग) का दूसरा मुकबला बीबीए तथा बीकॉम (ऑनर्स) की टीमों के बीच खेला गया जिसमें बीकॉम (ऑनर्स) की टीम ने बीबीए की टीम को हराकर विजय प्राप्त की। रेस (पुरुष वर्ग) में बीसीए के छात्र प्रतीक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएससी (ऑनर्स) के छात्र राहुल ने दूसरा तथा बीएससी (ऑनर्स) के ही छात्र गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रेस (महिला वर्ग) बीकॉम (ऑनर्स) की छात्र हनी ने प्रथम स्थान, बीबीए की छात्र कोमल ने दूसरा स्थान तथा बीकॉम (ऑनर्स) की छात्र हिमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट का पहला मुकाबला बीबीए एवं बीएससी (ऑनर्स) की टीम के बीच खेला गया। मैच कुल 6-6 ऑवर का था। जिसमें बीएससी (ऑनर्स) की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बीबीए की टीम ने 6 ऑवर में 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। जबाव में बीएससी (ऑनर्स) की टीम 6 ऑवर में 7 विकेट खोकर मात्र 36 रन ही बना पाई। इस प्रकार बीबीए की टीम ने 33 रनों से इस मुकाबले में विजयी रही। बीबीए की टीम से कुनाल ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। क्रिकेट का दूसरा मुकाबला एमबीए एवं बीएड की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें एमबीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 6 ऑवर में 6 विकेट खोकर 30 रन बनाए। जबाव में बीएड की टीम ने 1 ऑवर 2 बॉल मे ही बिना किसी नुकसान के 31 रन बनाकर मैच जीत लिया। क्रिकेट का फाईनल मुकाबला शुक्रवार खेला जाएगा।
संस्थान के निदेशक डा. एमके शर्मा, प्राचार्य डा. एसके त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष प्रबंधन विभाग डा. पूजा जौहरी, विभागाध्यक्ष कॉमर्स एवं कम्प्यूटर साईंस विभाग मलकीत सिंह एवं विभागाध्यक्ष साईंस विभाग सौरभ शर्मा ने छात्र-छात्रओं को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराता है। संस्थान के चेयरमैन हरिओम कुमार गर्ग, जनरल सेक्रेटरी सुरेन्द्र कुमार गांधी, वाइस चेयरमैन विषाल गर्ग, सीईओ समीप गांधी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर समस्त संकाय के संकायाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




