तेज गति कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत दूसरा घायल

बाजपुर।  तेज गति से आ रही कार के सामने आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक युवक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात करीब 12ः30 बजे सूद कॉलोनी निवासी राहुल सोनी (29) पुत्र पंकज सोनी तथा विक्रांत शर्मा निवासी वार्ड नंबर 4 गांधीनगर अपनी कार का में सवार होकर रामनगर से घर वापस आ रहे थे कि गांव बन्नाखेड़ा के पास उनकी कार के सामने कोई जंगली जानवर आ गया जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई तथा सड़क किनारे पलट गई। इस टक्कर के बाद कार सवार राहुल सोनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी विक्रांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी साथ ही लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम से वापस आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि मृतक युवा व्यवसाई था तथा सीड प्लांट संचालक भी था। युवा के पिता पंकज सोनी गांव नंदपुर नरका टोपा के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों को गहरा आघात लगा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद