ढाई लाख की स्मैक के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार   

Spread the love

किच्छा। पुलिस ने ढाई लाख की स्मैक के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
थाना पुलभट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम थाना गेट के सामने वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मो0सा0 पल्सर रंग काला UK06BB-5574  सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक समेत विपरीत दिशा में भागने का प्रयास करने लगे पुलिस टीम को घेरा बन्दी के कारण भागने में असफल रहे। पुलिस ने बाइक समेत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया तथा पुलिस पूछताछ में अपने नाम  मनोज सिंह अरमोली पुत्र स्व नारायण सिंह निवासी बिन्दुखता गांधीनगर प्रथम थाना लाल कुआ जिला नैनीताल एवं दूसरे ने कमल सिह कोरंगा  पुत्र विशन सिंह कोरंगा  निवासी ग्राम लीथी सामा थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल निवासी गांधीनगर द्वतीय थाना लालकुआ जिला नैनीताल बताया दोनों की तलाशी लिए जाने पर दोनो के पास से  25.23 ग्राम  अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा दो मोबाईल फोन व 1400 रू0 नगद व 01 अदद आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में पकडे गये स्मैक तस्करों ने  बताया कि वह स्मैक पीने के आदी है। बरामद स्मैक को  बहेडी रेलवे स्टेशन से  कल्लू  नामक व्यक्ति से  खरीदकर लाना बताया। बरामद स्मैक की क़ीमत ढाई लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप