चार झोपिड़यों में लगी आग, घरेलू सामान राख

Spread the love

काशीपुर। क्षेत्र में आग की दो अलग-अलग घटनाओं में घरेलू सामान के साथ ही नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

 कुंडेश्वरी रोड स्थित चैती तिराहा के पास विशाल नगर में चार झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। चैती मेला मैदान स्थित फायर यूनिट की सूचना पर फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया आग ब्रह्मपाल, सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार की झोपड़ियों में लगी थी। आग लगने से झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान बेड, चारपाई, अलमारी, कूलर, पंखा, रजाई-गद्दे, पहनने के कपड़े, सोने-चांदी के जेवर व नकदी जल कर राख हो गई। मोहल्ला थाना साबिक पंजाबी सराय में हरिओम के घर में रखा सिलिंडर चाय बनाते समय लीक हो गया। इस दौरान उसने आग पकड़ ली, जो पूरे घर में फैल गई। आग से घर में रखा घरेलू सामान और नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाय। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी