60 लाख के टायरों सहित चोरी हुए मुंजाल ट्रांसपोर्ट के ट्रक को पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने किया बरामद ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार 

रुद्रपुर।  बीते 1 माह पूर्व रुद्रपुर के नामी मुंजाल ट्रांसपोर्ट के हरिद्वार से चोरी हुए लगभग 60 लाख रुपए के टायरों से लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले वाले ड्राइवर और क्लीनर को आखिरकार 1 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद आज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने चोरी हुए ट्रक में मौजूद 60 लाख रुपए के टायरों को खरीद कर अपने गोदाम में रखने वाले अमरोहा निवासी एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लगभग 1 करोड़ रुपए की इस बड़ी चोरी का खुलासा करने में रुद्रपुर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर महेश कांडपाल की भूमिका काफी सराहनीय रही। महेश कांडपाल ने दिन रात एक कर एसओजी की मदद से इस पूरे मामले का खुलासा कर चोरी हुए 60 लाख रुपए के टायरों सहित ट्रक को भी बरामद कर लिया। बता दें कि जिले में ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ कि चोरी हुआ माल पुलिस ने 100 फ़ीसदी बरामद किया हो।बहरहाल इस पूरे मामले में अब पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक और क्लीनर को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उधर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने एक सुनियोजित ढंग से एक रणनीति के तहत मुंजाल ट्रांसपोर्ट में नौकरी हासिल की थी और बाद में विश्वास जमाने के बाद इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक की आपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद