सौतेले चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म 

Spread the love

लालकुआं। एक चाची अपनी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई, जहाँ नाबालिग के साथ सौतेले चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली चाची तथा मुहबोले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं की एक श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बीते 1 अप्रैल को पुलिस में तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी। उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशन से पता चला कि नाबालिग लड़की की लोकेशन आगरा है। जिसके बाद नाबालिग लड़की को उसके मुंह बोले चाचा एवं चाची ने वापस भेज दिया। जैसे ही पीड़िता लालकुआं पहुंची तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अपने बयानों में नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली नाबालिग लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ आगरा में रह रहीं थी।
इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ रात बिताने का दवाब बनाया। जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया ।  पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं 3/4 व 16/17 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है ओर आगे मि कार्यवाही जारी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप