आबकारी टीम ने नष्ट की पांच भट्ठियां, 200 लीटर शराब बरामद

Spread the love

खटीमा। आबकारी विभाग की टीम ने अलावर्दी गांव से लगे जंगल में बहने वाले नाले के किनारे छापामार कारवाई करते हुए कच्ची शराब तैयार करने की पांच भट्ठियों को नष्ट किया है। इस दौरान टीम ने मौके से तैयार 200 लीटर कच्ची शराब और लगभग 6000 लीटर लहन बरामद की। टीम ने लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलवर्दी गांव से लगे जंगल में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। आबकारी टीम की भनक लगते ही शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब बनाने की 5 पेटियां नष्ट कीं, वहीं पेड़ों पर रखें लगभग 6000 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया। टीम को 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में उपनिरीक्षक जेपी सिंह जगदीश कुमार, नितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी