डरा धमका कर डेढ़ साल तक हाकीम मासूम के साथ करता रहा कुकर्म नाबालिग बालक ने सुनाई अपनी आपबीती, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया 

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा की मोहल्ला किला निवासी हाकीम फसल पुत्र नामालूम पिछले लगभग डेढ़ साल से उसके 14 साल के नाबालिक बेटे के साथ पिछले डेढ़ साल से डरा धमका कर कुकर्म कर रहा था। जिससे उसका बेटा गुमसुम रहने लगा और काफी समय से बीमार भी रह रहा था। काफी पूछने के बाद आठ मार्च को उसने अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित नाबालिग ने बताया की पिछले काफी समय से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा थ और उसको तलवार से जान से मारने की धमकी देता था। जिसके चलते वह अपनी बात किसी से नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुप्रिया नेगी ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका चालान कर पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया । जहां से विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद