कमिश्नर दीपक रावत ने  पकड़ा बिना GST वाला माल, व्यापारियों में मचा हड़कंप 

हल्द्वानी । कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज तड़के सुबह जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाए जा रहे सामान को सरस बाजार में पकड़ा है । हल्द्वानी में कई ऐसे व्यापारी है जो बिना जीएसटी दिए सामान को चोरी छुपे शहर भर में ला रहे हैं, जिसमें जीएसटी के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है । ऐसे में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज तड़के सुबह सरस बाजार में बिना जीएसटी दिए समान को पकड़ा है । जिससे पूरे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है । मौके पर जीएसटी विभाग और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई । बताया जा रहा है कि कई बोरों में अलग-अलग तरह का सामान पाया गया है, जबकि उनमें नाम कुछ और ही लिखा हुआ था । फिलहाल जीएसटी विभाग के अधिकारी सामान के बिल और सामान का वास्तविक स्वामी की तलाश में जुट गया है। कुमाऊं आयुक्त ने कहा की किसी भी तरीके के राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद