अम्बेडकर जयंती पर रम्पुरा कार्यक्रम में पहुँची कैबिनेट मंत्री रेखा

अम्बेडकर जयंती पर रम्पुरा कार्यक्रम में पहुँची कैबिनेट मंत्री रेखा
 वरिष्ठ नागरिकों को किया समान्नित,बोली उनके आदर्श पर चलने से देश तस्वीर बदली है*
रुद्रपुर। संविधान निर्माता करोड़ों शोषितों वंचितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने वाले भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती के उपलक्ष्य पर रुद्रपुर रम्पुरा शिव चौरासी घण्टा मन्दिर भारतीय जनता पार्टी  अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी  एव सम्मान समहोह कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शामिल हुई। कार्यक्रम में पहुँचने से पूर्व रम्पुरा में ढोल नगाड़ों के साथ रेखा आर्य का स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया , वही कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के  चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर हुई। वही कार्यक्रम में मुख्यातिथि रेखा आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा बाबा साहब करोड़ो दलितों शोषितों वंचितों के लिये उनके जीवन का समर्पण उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ना के लिये उनके द्वारा किये गये संघर्ष इतिहास के पन्नो में दर्ज है , समाज मे छुआछूत उच्च नीच के फर्क को समाप्त करने का कार्य अगर किसने किया है तो वह डॉ भीमराव अंबेडकर ही है। रेखा आर्य ने कहा आज पूरा भारत उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी जयंती पर अवकाश की घोषणा करवाई है जिसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा डॉ भीमराव ने देश को मजबूत संविधान के माध्यम से समाज मे पिछड़े लोगो को भी उनके अधिकारों को दिलाने का कार्य भारत के संविधान के माध्यम से किया है। आज देश उनके दिखाए आदर्शों को आत्मसार करते हुए विकास की राह पर सभी की सामूहिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है। वही हमारी उत्तराखंड सरकार ने भी हमारे दलितों भाई बहन के लिये अनेको योजनाएं अनेको कार्य ऐसे किये है जो उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ रहा है। डॉ भीमराव सिर्फ एक समाज के ही नही बल्कि सम्पूर्ण भारत के नागरिकों के लिये आदर्श रहे है उनके जीवन से हम सभी को सीखने की आवश्यकता है, समाज को जगरूक करने उनको आगे बढ़ने में उनका योगदान कभी भुलाया नही जा सकता, वही कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे विधायक शिव अरोरा ने भी डॉ भीमराव की जयंती पर कहा देश का लोकतंत्र अगर सम्पूर्ण विश्व मे सबसे मजबूत अगर है तो वह बाबा साहब के द्वारा निर्मित संविधान के कारण से है, आजादी के समय से सदैव राष्ट्र प्रेम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा हम सभी के लिये प्रेरणा है। वही कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर समान्नित किया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद