कांग्रेस नेता से मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

Spread the love

रूद्रपुर । कांग्रेस महानगर पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों का एक शिष्ट मंडल एस पी सिटी मनोज फर्त्याल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी से मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। दिलीप ने बताया कि निवेदन इस प्रकार है कि 15 अप्रैल को अरविन्द नगर वार्ड 5, की ओर जा रहा था। मार्ग में सुबध मंडल पुत्र बलाई मंडल की दुकान के सामने जाम लगा हुआ था। तभी पीछे से आ रहे शिवम वर्मा व शुभम विश्वास उससे कहने लगे तूने अपनी स्कूटी खड़ी करके जमा लगा रखा है। जिस पर दोनों युवको ने उससे मारपीट चालू कर दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। मौके पर खड़े लोगों ने उसे बचाया। वरना उक्त लोग उसे जान से मार देते। दिलीप ने कहा अब उक्त लोगों ने उसके विरूद्ध ट्रांजिट कैम्प थाना में झूठा छेड़खानी का मुकदमा लिखवाया है।उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दर्ज मुकदमें को समाप्त किया जाए। शिष्ट मंडल में जगदीश तनेजा के साथ, अनिल शर्मा, परिमल राय, पार्षद मोनू निषाद, मोहन कुमार, सुशील मंडल, रंजीत राणा, पिंटू गांगुली, तरुण दत्ता, रोबिन विश्वास, दीप प्रकाश, जगदीश राज, सुभाष स्वर्णकार व अभिजीत हालदार आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी