कपड़े उतारकर पास आने लगा नशे में धुत पति पत्नी ने पर्दे की रॉड से पीटकर पीटकर उतारा मौत के घाट

Spread the love
हल्द्वानी।  रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में पत्नी ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी है। बेटे की गैरमौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। देलवचौड़ बंदोबस्ती निवासी 46 वर्षीय लक्ष्मण सिंह भनवाल उर्फ लच्छू पुत्र स्व. खीम सिंह सिद्धार्थ सिटी में सिक्योरिटी गार्ड था। सोमवार को वह काम पर नहीं गया था।
हत्यारोपित पत्नी गीता भनवाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर में 10 वर्षीय बेटा दिव्यांशु स्कूल गया था और वह घर पर अकेली थी। करीब एक बजे पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कपड़े उतारकर उसके करीब आने का प्रयास किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आवेश में आकर उसने खिड़की के पर्दे पर लगी स्टील की रॉड उतारकर पति के सीने व सिर पर छह-सात वार कर दिए। इससे पति बेसुध होकर सीढ़ियों पर ही गिर गया। दोपहर में बेटा स्कूल से घर लौटा तो वह पिता को अस्पताल ले जाने की जिद करता रहा, मगर गीता ने उसे कमरे से बाहर नहीं आने दिया। गीता के सिर हत्या का भूत सवार था। रॉड से हमले के बाद उसने घायल पति को सीढ़ियों पर घसीटा । पति घंटों तक सीढ़ियों पर पढ़ा रहा। शाम सात बजे उसने पति की मौत की सूचना अपनी जेठानी को दी। स्वजन पहुंचे, तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। वहीं देर रात सूचना पर सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी मौके पर पहुंचे और हत्यारोपित पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप