तीन दिवसीय शिविर वर्कशॉप का आयोजन

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट की पहल पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और उनके परिवार हेतु तनाव मुक्त जीवन एवं स्वस्थ शरीर हेतु ब्रेथ और मैडिटेशन का तीन दिवसीय शिविर वर्कशॉप का आयोजन कोतवाली के मीटिंग हॉल में किया गया।
जिसमें तनाव मुक्त रहने के बारे में जानकारी दी गई।   वर्तमान में भाग-दौड़ भरी जिंदगी मे हर व्यक्ति चाहे वो नौकरीपेशा हो या व्यवसायी, ख़ुशी और शांति की तलाश में है। समाज में तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन की समस्या आम हो गयी है।मन का प्रबंधन कैसे करें – ये आज के दौर का सबसे महत्वपूर्ण सवाल है और चुनौती भी।कहते हैं – जैसा रहे मन – वैसा चले जीवन।जैसी मन की स्थिति – वैसी जीवन की गुणवत्ता आर्ट ऑफ़ लिविंग के अनुभवी प्रशिक्षक श्री भूषण तिवारी द्वारा 3 दिवसीय ब्रेथ, मैडिटेशन शिविर में योग, प्राणायाम और तनाव मुक्ति के लिए साँसों पर आधारित प्रभावशाली तकनीक एवं सुदर्शन क्रिया सिखाई गयी। शिविर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं पुलिस परिवार ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर के सभी प्रतिभागियों ने तनाव रहित मन, शांति, ऊर्जा में बढ़ोत्तरी, नकारात्मक विचारों से मुक्ति का अनुभव किया। शिविर मे प्रतिभाग कर रहे मुखानी थानाध्यक्ष श्री रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मैं इस शिविर में दिन भर की भाग दौड़ से कुछ समय निकाल कर ब्रेथ एवं मैडिटेशन से तनाव दूर कर लाभान्वित हुआ हॅू और शिविर में सीखी तकनीक और ज्ञान से विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों को  शांत मन से हैंडल करने में और अधिक मदद मिलेगी। अपना अनुभव शेयर करते हुए प्रतिभागियों ने इस शिविर को सभी पुलिसकर्मियों के लिए बेहद उपयोगी बताया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया। शिविर में आर्ट ऑफ़ लिविंग के वालंटियर्स नारायण पलडिय़ा और मीनाक्षी उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद