साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, अस्पताल में भर्ती वकील की ड्रेस में पति ने पत्नी को मारीं 4 गोलियां

Spread the love

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। महिला के पति का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है और उसी ने महिला पर गोलियां चलाईं। आरोपित हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप