वन विभाग के अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बुलडोजर: डॉ धकाते 

हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुंचे मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने वन पंचायत कार्यालय में सभी वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और वन क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ धकाते ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह धार्मिक गतिविधियों के नाम पर ही अतिक्रमण क्यों ना हो उन्होंने कहा कि भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत ऐसे अतिक्रमण जो हाल फिलहाल में हुए हैं उनमें तत्काल नोटिस और फिर उसके बाद ध्वस्ती करण की कार्रवाई की जाए। किसी भी हाल में अतिक्रमणकारियों को मोहलत ना दी जाए वन क्षेत्र में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर धार्मिक गतिविधियों के आड़ पर हो रहे अतिक्रमण पर भी त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश डॉ धकाते द्वारा दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग के मुखिया द्वारा वन भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे तोड़ने के लिए डॉ पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी बनाया जिसके पश्चात आज कुमाऊं क्षेत्र में वन विभाग की जमीनों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश डॉ धकाते द्वारा दिए गए हैं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद