बड़ी वारदात को अंजाम देने आए युवक को दबोचा कार सहित तमंचा कारतूस बरामद

रुद्रपुर कोतवाली की चौकी रम्पुरा पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ी वारदात होने से टल गई और पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी की हत्या करने के इरादे से आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी को सूचना मिली कि कार में सवार युवक रामपुर हाईवे के किनारे खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने दबिश देकर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यश सिंह निवासी शास्त्री नगर ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त का किसी अन्य युवक से विवाद हो गया। उसी का बदला लेने के लिए वह आया था और उसका इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिस वक्त आरोपी की धरपकड़ चल रही थी। उस दौरान अचानक सिपाही अमित जोशी का पैर फिसल गया और वह चोटिल हो गया। बावजूद इसके सिपाही ने हिम्मत नहीं हारी और युवक को दबोच लिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद