अपनी शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत दो म‌ई को होनी थी युवक की शादी, मातम में बदली सारी ‌खुशियां

अपनी शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत
दो म‌ई को होनी थी युवक की शादी, मातम में बदली सारी ‌खुशियां
किच्छा। अपनी शादी का कार्ड बांटकर शक्तिफार्म से लौट रहे बिजनौर के युवक और उसके फुफेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक शहदौरा के पास सड़क पर खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम हेमराजपुर जिला बिजनौर निवासी दिनेश कुमार के पुत्र देवकुमार (25) की दो मई को शादी होनी थी। मंगलवार सुबह देवकुमार अपनी शादी के कार्ड शक्तिफार्म और दिनेशपुर में बांटने के लिए बिजनौर से अपनी बुआ के बेटे मिथलेश कुमार (24) पुत्र नंदू के साथ बाइक पर निकला था। शक्तिफार्म में अपने रिश्तेदारों को कार्ड देने के बाद दोनों को रात में दिनेशपुर में रुककर बुधवार सुबह बिजनौर लौटना था। शक्तिफार्म से लौटते वक्त उनकी बाइक शहदौरा से कुछ दूरी पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई और दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट मौके पर पहुंचे और दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच उनके रिश्तेदार भी सीएचसी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
दिनेशपुर के हरदासपुर निवासी जगदीश ने बताया कि उनके रिश्तेदार देवकुमार की दो मई को शादी होनी थी। बरात हस्तिनापुर मेरठ जानी थी। वह अपनी बुआ के बेटे के साथ कार्ड देने आया था और दोनों को रात में उसके घर पर ही रुकना था। बताया कि देवकुमार परिवार में इकलौता बेटा था और उसकी दो बहन हैं। बताया कि मिथलेश उसकी बुआ का लड़का था। मिथलेश का एक भाई और दो बहन हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद