नंगे पैर बिजली लाइन ठीक करने चड़ा लाइन मैन झुलसा

हल्द्वानी। राजपुरा निवासी राकेश राय विद्युत विभाग में ठेकेदार प्रणाली के अंतर्गत लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को राकेश घर से काम के लिए निकले थे। उनके साथी विपिन ने बताया कि लाइनों से जंपर हटाने के लिए करीब 11:30 बजे शटडाउन लिया गया था। आंवला चौकी के पास स्थित एक बिजली पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक किया जा रहा था।
इसी दौरान इनवर्टर बैक का करंट आने की वजह से लाइनमैन राकेश बिजली करंट की चपेट में आ गया और तारों पर ही झूलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बचाने के प्रयास किए और किसी तरह राकेश को तारों की चपेट से छुड़ाते हुए नीचे गिराया। हादसे में राकेश की जान बाल-बाल बची। मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के एमएसडब्ल्यू पद पर कार्यरत विजय हेडिया ने घायल राकेश को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। राकेश के घुटने और सीने से ऊपर के शरीर में चोट आई है। इसके अलावा उनका दाहिना हाथ झुलस गया है। चिकित्सक एक से डेढ़ घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कह रहे हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद