संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने लगाई फांसी, मौत

दिनेशपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव आनंदखेड़ा निवासी 35 वर्षीय गौरांग मिस्त्री पुत्र भुवन मिस्त्री बुधवार की सुबह घर के पास पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक सात साल का बच्चा है, वो पत्नी और बच्चे के साथ गांव में रहता था। व्यक्ति कुछ समय से बीमार चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति पत्नी से आये दिन कलेश रहता था। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद