कैबिनेट मंत्री चंदन दास पंचतत्व में हुए विलीन सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; उमड़ा जन सैलाब

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्रियों में सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी हिमांशु कुमार वमा्र ने भी पुष्पचक्र चढ़ाया। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास व भाष्कर दास ने दी। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इधर, दास की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुल, घाट, मंदिर और नुमाइशखेत मैदान से दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर पर रखा गया। वहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए। 10 बजे शव यात्रा निकली। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद