युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में  साड़ी का फंदा लगाकर दे दी जान   

रुद्रपुर। थाना गदरपुर क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले पत्नी से वीडियो काल भी की।
मूल रूप से थाना भगडिया जिला बहराइच निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल निवासी  गदरपुर क्षेत्र मसीत में किसी खेत में काम करता था।  बुधवार की रात करीब आठ बजे पड़ोसी ने उसके कमरे का दरबाजा खुला देखा तो उसकी नजर नरेन्द्र मंडल पर पड़ी। नरेंद्र को लटका देख शोर मचाया। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। खेत मालिक भी पहुंच गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नरेंद्र को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजन व रिश्तेदार मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि  मृतक की पत्नी 15 दिन से मायके रह रही थी। मृतक की एक साल की बेटी हैं।  बताया गया है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने पत्नी को वीडियो कॉल भी की थी। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही। उधर मृतक की पत्नी पहुंच गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद