डाकघरों के  22 लाख खातों की लेन-देन पर रोक

Spread the love

देहरादूनर। उत्तराखंड में डाकघरों के 21 लाख 67 हजार बचत खातों से लेन-देन बंद हो गया है। मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण इन खातों में चेक और ड्राफ्ट भी क्लीयर नहीं हो पा रहे हैं। उत्तराखंड में 2,722 डाकघर हैं, जहां 39 लाख 45 हजार 360 बचत खाते हैं। डाक विभाग ने एक साल पहले ही इन खातों से मोबाइल नंबर को लिंक करना जरूरी कर दिया था, लेकिन, खाताधारक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
दिसंबर 2022 में भारत सरकार से जारी सर्कुलर में 31 मार्च 2023 तक सभी खातों से मोबाइल नंबर लिंक करवाने को कहा गया था। इसके बावजूद उत्तराखंड में 21 लाख 67 हजार बचत खातों से मोबाइल नंबर लिंक नहीं किए गए। यही कारण है कि पिछले दो दिनों से इन खातों से लेन-देन नहीं हो पा रहा है। मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए खाताधारक अपने नजदीकी डाकघर जा सकते हैं। नंबर लिंक होते ही खाते से लेन-देन चालू हो जाएगा। विभागीय अफसरों ने अपील की है कि सही मोबाइल नंबर ही लिंक करवाएं। देहरादून जीपीओ के सीनियर पोस्ट मास्टर टीएस गुसाईं ने बताया कि डाकघर खातों में चेक और ड्राफ्ट भी जमा नहीं हो पा रहे हैं। जीपीओ में चेक जमा बॉक्स को टेप लगाकर बंद किया गया है, ताकि लोग चेक न डाल सकें। यदि कोई बिना मोबाइल नंबर लिखे चेक जमा करता है तो वह क्लीयर नहीं हो पाएगा। सभी चेक पर नंबर लिखवाकर काउंटर पर जमा करवाया जा रहा है।

कई बार खाताधारक के साथ ठगी हो जाती है, उसके खाते से पैसे निकाल दिए जाते हैं। मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण खाताधारक को समय पर इसका पता नहीं चल पाता है। यदि मोबाइल नंबर लिंक होगा तो खाताधारक के पास तत्काल मैसेज आ जाएगा। वीके गुप्ता, निदेशक-वित्त सेवाएं

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप