लाखों की ठगी के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खटीमा । मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के थाना खालवा में दोनों आरोपियों के खिलाफ 420 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा है दर्ज। दोनों आरोपियों को झनकईया थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को किया सुपुर्द। उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत थाना झनकईया पुलिस द्वारा आज मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के थाना खालवा में चालीस लाख की रुपए की ठगी करने के दो आरोपियों को नारायण नगर से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों सुब्रत पुत्र मुनिलाल विश्वास निवासी साइली गांव गोपालनगर 24 परगना कोलकाता थाना व जिला गोपालनगर कोलकाता और छोटू विश्वास पुत्र केशव विश्वास निवासी नारायण नगर खटीमा के खिलाफ मध्य प्रदेश के खंडवा थाना में आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज है।
झनकईया थाना के सब इंस्पेक्टर देव ने मीडिया को बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के थाना खालवा की पुलिस झनकईया थाने में आई थी उन्होंने सूचना दी कि उनके थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो व्यक्तियों ने गांव वालों से लगभग चालीस लाख की ठगी की है जिस के संबंध में उनके थाने में धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों में से एक की मोबाइल लोकेशन आपके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आई है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए झनकईया पुलिस द्वारा ठगी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्तो के कब्जे से एक पासबुक बरामद हुई जिसमें रुपए 5,00,000 अभियुक्तों ने जमा किए थे, जिस पर तत्काल ही मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा खाते को सीज किया गया। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बाकी पैसों से कोलकाता में जमीन खरीदी गई है, व शेष पैसे कोलकाता में ही छुपाकर रखे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त गणों को मध्य प्रदेश पुलिस , ट्रांजिट रिमांड लेकर अपने साथ मध्यप्रदेश को रवाना हो गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद