आठ साल से फरार वारंटी को  पुलिस ने  दबोचा

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा पुलिस ने वर्ष 2015 से गायब वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। उस पर चैक फर्जी के मामले में  मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक जनपद में वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी  रम्पुरा पुलिस ने वर्ष 2015 से गायब वारंटी को गिरफ्तार किया है।  चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि मिढ़ई लाल पुत्र कड़े राम निवासी वार्ड नंबर 4 दूधिया नगर रुद्रपुर पर लोगों से रुपए हड़पने और फिर फर्जी चैक देकर गुमराह करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ। उन्होंने बताया कि वारंटी अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही। चौकी प्रभारी ने बताया कि सोमवार को उसके घर में छिपे होने की सूचना मिली। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और  घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। टीम में कांस्टेबल अमित जोशी समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद