अब करोड़पति बन गए हैं योगी, जानें सीएम बनने के बाद कितनी बढ़ी है संपत्ति

लखनऊ। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बनाए गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी ओर से दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक योगी की संपत्ति में पिछले चार साल में करीब 59 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। एमएलसी चुने जाने के समय उनकी संपत्ति 95.98 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.54 करोड़ हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में सांसद रहते हुए योगी की संपत्ति 72.17 लाख रुपए थी।
शुक्रवार को दाखिल पर्चे के साथ दिए गए शप‌थ पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास दो असलहे भी हैं। इनमें एक ‌लाख कीमत की एक रिवाल्वर व 80 हजार रुपए कीमत की एक राईफल भी है। योगी के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास डाकघर संसद मार्ग, नई दिल्ली के खाते में 35,24,708 रुपए हैं जबकि 2.33 लाख रुपए का बीमा है।
नई दिल्‍ली, संसद भवन स्थित एसबीआई की शाखा में 25,99,171 रुपए, पीएनबी गोरखनाथ में 4,32,751 रुपए जमा हैं। इसके अलावा एसबीआई नई दिल्‍ली में कुल 8,37,485 रुपए मूल्‍य की तीन एफडीआर, पीएनबी गोरखनाथ में कुल 7,12,636 रुपए की एफडीआर, एसबीआई गोरखनाथ के एक खाते में 7,908 रुपए, लखनऊ विधानसभा मार्ग स्थित एसबीआई की शाखा में 67,85,395 रुपए जमा हैं। गोरखनाथ स्थित डाकघर से खरीदे गए 2,33,000 रुपए के कुल 12 किसान विकास पत्र भी योगी आदित्‍यनाथ के पास हैं।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी