पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 13 नवंबर को एसओजी, सर्विलांस सेल और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनसीसी तिराहे के पास पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बरेली के नवाबगंज निवासी मो. आकिल और उसकी पत्नी रीना, हरदोई के पिहानी निवासी सुहेल, इमरान और आशुतोष के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी आकिल ने बताया कि उसकी मुलाकात पिहानी में मुकर्रम उर्फ ठाकुर के माध्यम से इमरान से हुई थी। इमरान ने 35 हजार रुपये के बदले 50 हजार रुपये के नकली नोट देने की बात कही थी। आकिल के अनुसार, उसने दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास इमरान को 35 हजार रुपये दिए थे। इसके बदले उसे नकली नोटों की गड्डी मिली थी। बाद में पिहानी में नकली नोट छापने की योजना बनाई गई।
