सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की रस्सी का जाल और काली पॉलीथीन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 15 सितंबर को परधौली निवासी यशपाल गंगवार की गोशाला से गाय चोरी कर वध करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को परधौली-खतौला मार्ग पर गोवंशीय पशु के वध की घटना हुई थी। इस मामले में थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार रात करीब 1:10 बजे पुलिस ने खतौला-घुंसा मार्ग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान घुंसा निवासी मुसाहिद और तिलियापुर निवासी आरिफ व छोटा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में गोवंशीय पशुओं की तलाश करते थे और मौका मिलने पर उनका वध कर मांस थैलियों में भरकर आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। आरोपियों ने 15 सितंबर की घटना में अन्य साथियों के शामिल होने की बात भी बताई।
नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार
शाहजहांपुर, नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…
