रुद्रपुर। गौमांस की तस्करी के खिलाफ गौ रक्षा दल ने आवाज उठाते हुए इस पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। संगठन के लोगों ने इस सम्बंध में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मिले और उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार को संगठन के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी मनोज कत्याल से मिले। उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। गौ रक्षा दल अध्यक्ष विराट कुमार आर्य ने बताया कि किच्छा क्षेत्र में खुले फ्रोजन प्लांट में भैंस के नाम पर गौकशी हो रही है। उन्होंने इसे जल्द से जल्द सीज करने की मांग की। इसके अलावा उत्तराखण्ड की सीमा से गौ मांस की तस्करी दूसरे राज्यों को रही है। यहां से गौ मांस लेकर गये वाहन उत्तर प्रदेश में पकड़े गये हैं जो कहीं न कहीं जनपद की पुलिस एवं गौ वंश संरक्षण स्क्वायड की शिथिलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में गौ वंश संरक्षण अधिनियम प्रभावी है जिसके तहत गौवध पर प्रतिबंध है इसके बावजूद जनपद से गौमांस की तस्करी होना बेहद दुर्भाग्यूपर्ण है। एसपी सिटी से मामले में जांच कराकर दोषियों एवं गौमांस तस्करों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने कहा कि गौमांस की तस्करी की शिकायत सामने आयी है इस पर जांच कर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।




