बाजपुर में हेल्मेट के लिए जागरूक करने को गांधीगिरी

बाजपुर। बढ़ती जा रही मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट के प्रयोग के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से सुचेतना सेवा समिति एवं व्यापार मंडल ने स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेल्मेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर एवं गले में माला डालकर उनसे हेल्मेट पहनने की अपील की गई।
सोमवार को सुचेतना सेवा समिति एवं व्यापार मंडल से जुड़ी नाजमा बेगम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी एवं एसएसआई विक्रम धामी के साथ भगत सिंह चौक पहंुची। यहां पर इन लोगों ने लोगों को हेल्मेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांधीगिरी को अपनाया। इन लोगों ने ऐसे दोपहिया वाहन चालक जिन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था उनको गुलाब का फूल तथा उनके गले में हार पहनाकर उनके साथ फोटो खिंचाई साथ ही इन लोगों को आगे से हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करने की शपथ भी दिलाई। नामजा बेगम ने कहा कि क्षेत्र में रोजाना हादसे हो रहे हैं जिनसे अकारण ही युवा मौत के मुंह में समा रहे हैं। मौत के बाद परिजनों का कैसा हाल होता है इसको बस पीड़ित ही जान सकते हैं ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के लिये ये अभियान चलाया गया है। मौके पर शीतल यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश, उस्मान, आरती मौर्य आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद