वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित डॉक्टरों और स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार

काशीपुर। वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में सीएमएस पद पर तैनात डॉक्टर कैमास राणा के बिना बताए लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर खेम पाल को सीएमएस बनाया गया था। बिना शासन की अनुमति के सीएमएस बनाए जाने पर शासन ने जांच बैठाई थी। इसी बीच सीएमएस डॉ खेम पाल से वित्तीय अधिकार वापस ले लिए गए और वह प्रभारी सीएमएस के तौर पर रह गए। वित्तीय अधिकार वापस लेने के कारण डॉक्टरों और स्टाफ का वेतन आहरण नहीं हो पाया। सोमवार को वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित डॉक्टरों और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कहा की दोपहर 12 बजे तक 3 दिन तक रोजाना कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वही एसीएमओ डॉ तपन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीएमएस की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेज दिया गया है। शीघ्र ही नियुक्ति  की  जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद