समझौते की शर्तों के उल्लंघन पर भड़के इंटरार्क फैक्ट्री के श्रमिक 

समझौते की शर्तों के उल्लंघन पर भड़के इंटरार्क फैक्ट्री के श्रमिक

कंपनी से निकले श्रमिकों की पत्नियों ने किया  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
रुद्रपुर। इंटरार्क समझौते की अनदेखी कर श्रमिकों को निकालने का श्रमिकों की पत्नियों ने विरोध किया है। महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर कंपनी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। साथ ही उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उनके श्रमिक पति की कार्य बहाली और समझौते के अनुसार लाभ देने की मांग की है।
सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि विगत 15 दिसंबर को इंटरार्क कंपनी और श्रमिकों के बीच समझौता हुआ था। इसमें निलंबित किए कर्मियों की कार्यबहाली और 700 रुपए  वेतन वृद्धि समेत कई शर्ते शामिल थी। आरोप लगाया कि इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों का बाहरी राज्यो में ट्रांसफ़र कर दिया। और न ही वेतन में वृद्धि की। महिलाओं ने समझौते के दौरान की गई सभी शर्तों को पूरा कराने की डीएम से मांग की है। श्रमिकों ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं की जाती है तो 7 मई को वह अंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी आवास तक विशाल पदयात्रा निकालेंगे और संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। ऐलान किया कि उनके इस आंदोलन में आम जनता के लोग भी शामिल होंगे। रुद्रपुर से कंचन वर्मा की रिपोर्ट। आज प्रदर्शन करने वालों में जोशना साहू, शोभा देवी प्रतिभा देवी, ललिता देवी, संगीता देवी,  नीलम, विमला, गीता देवी, शीतल, पुष्पा, उमा देवी, समिता, राजकुमारी, कांति, मेरा शर्मा, नीलम वर्मा,  रविंदर कौर आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद