जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे.. पर झूमा रूद्रपुर    कन्हैया मित्तल को सुनने के लिए गांधी पार्क में उमड़ा सैलाब रूद्रपुर। शहर का गांधी पार्क शनिवार रात भक्ति के रंग में

Spread the love
रूद्रपुर । शहर का गांधी पार्क शनिवार रात भक्ति के रंग में सराबोर रहा। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल और अमन सांवरिया के भजनों पर हजारों श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये। इससे पूर्व शहर में विशाल निशान यात्रा भी निकाली गयी। जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। अखिल भारतीय श्री श्याम परिवार श्री श्याम मित्र मण्डल परिवार, श्री सालासर सेवा समिति, अग्रवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्याम संकीर्तन एवं श्री सालासर बालाजी दरबार का शुभारम्भ शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मुंजाल, ध्रुव मुंजाल और विजय भूषण गर्ग ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। भजनों की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से हुयी। मंच पर शुरुआत में शहर के भजन गायक अमन सांवरिया ने अपने भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया। अमन सांवरिया ने हनुमान को खुश करना आसान होता है…, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं…ओम श्री श्याम देवाय नमः, गजब हैं खाटू वाले, भक्ति भाव से सजाया ये निशान सांवरे, सारे जग में डंका बाजे मेरे शीश के दानी का..,बम लहरी.., कीर्तन की है रात. बाबा आज थाने आणो है..,मेरी आस रहे विश्वास रहे.. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भीड़ से खचाखच भरे गांधी पार्क में देर रात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की एंट्री हुई। उन्होंने आते ही समां बांध दिया। कन्हैया मित्तल ने गणेश वंदना के बाद सुंदर भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कन्हैया मित्तल ने आओ जी आओ, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है..,मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा,माला जपू तेरे नाम की परवाह नहीं संसार की, हारा हूं बाबा तुझपे भरोसा है,एक फूल गुलाब का लाया हूं चरणों में तेरे अर्पण के लिए, मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है..,राम जी की सेना चली, लहर लहर लहराये रे झंडा बजरंग बली का…, दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के लेने आजा खाटू वाले, सेठों का सेठ बाबा हमारा सबसे ग्रेट, जो राम को लाये हैं हम उनको लायंेगे.. आदि भजनों से पूरी रात हजारों श्रद्धालुओं को गांधी पार्क में जमे रहने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यक्रम के व्यवस्थापक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संयोजक विनीत जैन, संजय ठुकराल, सह संयोजक संदीप रावत, विक्की मुंजाल सहित आदि ने कन्हैया मित्तल का स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संकीर्तन में मंच संचालन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इससे पूर्व शहर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई जो गल्ला मण्डी स्थित श्याम मंदिर से शुरू होकर गांधी पार्क पहुंची। जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ निशान यात्रा का स्वागत किया गया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप