केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल  पहुची पंतनगर    एनेक्सी अतिथि गृह में  ली समीक्षा बैठक  

रूद्रपुर। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर के एनेक्सी अतिथि गृह में एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) की समीक्षा बैठक ली। उन्होने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के तहत एपीडा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट के बढ़ावे के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंण्ड में भी विभिन्न प्रकार के कृषि एवं उद्यान के उत्पाद है जिनको हम निर्यात की दृष्टि से चिन्हित करके उनके निर्यात को बढ़ावा देना चाहते है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के सभी जिलों में एपीडा की टीम बेहतर कार्य कर रही है। उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, टिहरी एवं कालाढंूगी में उद्यान की फसलों से सम्बन्धित पैक हाउस की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होने बताया कि सम्बन्धित अधिकारियों ने एनएडीएल लैब के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है जिसकी संस्तुति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि एफपीओ के माध्यम से छोटे-छोटे किसानों का समूह बनवाऐ और उनके उत्पाद की क्षमता को बढाया गया ताकि उत्तराखण्ड राज्य के कृषि एवं उद्यान के विभिन्न उत्पादों के निर्यातों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होने बताया कि एफपीओ और किसानों की आय दोगुनी करने में एपीडा अहम भूमिका निभा रही है। उन्होने कहा कि एपीडा के माध्यम से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बनियादी ढांचे एवं गुणवत्ता उन्नयन विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद