रुद्रपुर। वर्तमान में आम जनता को विभिन्न माध्यमों से ऑन लाईन ठगी से बचने के लिये निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके तमाम लोग आज भी ऑन लाईन ठगी के शिकार होते जा रहे हैं। ताजा मामले में अज्ञात व्यक्ति ने ऑन लाईन ठगी कर एक व्यक्ति के खाते से 91 हजार रूपये निकाल लिये गये। इस मामले में पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र प्रीत विहार निवासी तौकीर अहमद ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यत्तिफ़ ने उसे एक लिंक भेजा था। जिस पर उसने 5 रूपये ट्रान्सफर किये थे किसी डाक्टर का अपायमेंट लेने के लिये। बताया कि बाद में कुछ समय पश्चात उसके खाते से 91 हजार रूपये की धनराशी निकाल ली गयी। एसएसआइ द्वितीय अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




