अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार कंपनी के कर्मियों को रौंदा एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 

रुद्रपुर। बीती रात स्कूटी सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक 35 जय पाल सिंह पुत्र जगत सिंह नेगी निवासी- ग्राम गुमान पुर पीरुमदारा रामनगर हाल  तिकोनिया हल्द्वानी  सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। उसके साथ बागेश्वर निवासी मनोज नाम का साथी थे। रविवार की रात दोनों स्कूटी से हल्द्वानी जा रहें थे। हल्द्वानी जाते समय रास्ते में स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस के मुताबिक चिकित्सकों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को हायर सेंटर के लिए भेज दिया।  सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरे घायल को हल्द्वानी हायर सेंटर भेजा गया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। कंपनी के भी अधिकारी कर्मचारी भी पहुंच गए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

    फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेश में नौकरी का आकर्षक विज्ञापन देकर बेरोजगारों को जाल में फंसाने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है।…

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, पोस्ट में छलका किंग खान का दर्द

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल एक्स…

    You Missed

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, पोस्ट में छलका किंग खान का दर्द

    मानव तस्करी रोकने को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एकजुट, पंतनगर में बनेगी रणनीति

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत