महिला अस्पताल में मंडलायुक्त का छापा, मिली खामियां

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था खराब मिली, चिकित्सकों के रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं मिले। इसके अलावा तमाम खामियां उजागर हुई।
कमिश्नर रावत बुधवार को महिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा स्टॉफ से तमाम जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान मंडलायुक्त ने हाजिरी रजिस्टर जांचा तो उसमें चिकित्सकों के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर मंडलायुक्त ने स्पष्टï किया कि रोस्टर के हिसाब से उपस्थिति होनी चाहिए ताकि मरीज व तीमारदारों को भी चिकित्सकों की उपलब्धता का पता लग सके।
मंडलायुक्त को निरीक्षण के दौरान मरीजों की दवा बाहर से लिखने का पता चला जबकि अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं, इनमें इमरजेंसी दवाइयों को छोडक़र सामान्य बीमारियों की दवा मिल जाती है।  निरीक्षण के दौरान पता चला कि चिकित्सक समय से तैनाती भी नहीं ले रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी। उन्होंने अस्पताल में लगे ड्यूटी चार्ज के बारे में पूछा और अस्पताल में मरीजों का हाल भी जाना। इस बीच कुमाऊं कमिश्नर के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हडक़ंप मचा रहा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश