ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
बिना सत्यापन के टुकटुक चलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी
रुद्रपुर। पुलिस ने जनपद में ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई को यातायात पुलिस ने टुकटुक चालकों का सत्यापन के लिए अभियान शुरू कर दिया। सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार ई रिक्शा चालकों के सत्यापन के लिए यातायात पुलिस एवं सीपीयू ने शिविर लगाकर सत्यापन अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान में टुकटुक चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस ,आधार कार्ड, तीन फोटो और संबंधित थाने से सत्यापन आदि के कागजों की जांच की जा रही है। सत्यापन के बाद यातायात पुलिस ई-रिक्शा चालकों को आई कार्ड दिए जाएंगे। सीओ यातायात तपेश कुमार चंद ने बताया कि सत्यापन कराने के बाद ही शहर में ई-रिक्शा चला सकेंगे। बिना सत्यापन के टुकटुक चलाते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, सीपीयू निरीक्षक राकेश बिष्ट, टीएसआई धनपाल सिंह, सीपीयू कर्मी दीपक भट्ट, नंदन गोस्वामी, मनोज कुमार रावत, योगेश जोशी आदि पुलिस व सीपीयू लगे हुए हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय पर ई-रिक्शा चालकों की बाढ़ सी आ गई है। ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई गई है। सीपीयू और यातायात पुलिस की सख्ती के बावजूद यातायात व्यवस्था पटरी आती दिखाई नहीं दे रही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश