पुलिस को डाम पार ज्ञानपुर गौड़ी के सूखे नाले के पास मिला मानव कंकाल कंकाल के पास मिले कपड़ों में नीले रंग का लोअर , काले रंग एक हुड, जैकेट व काले रंग की टोपी बरामद भी बरामद हुई 

पुलिस को डाम पार ज्ञानपुर गौड़ी के सूखे नाले के पास मिला मानव कंकाल
कंकाल के पास मिले कपड़ों में नीले रंग का लोअर , काले रंग एक हुड, जैकेट व काले रंग की टोपी बरामद भी बरामद हुई
पुलिस ने कंकाल का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम व शिनाख्त को मोर्चरी खटीमा में रखा गया
नानकमत्ता। पुलिस ने सूचना पर सूखे नाले के पास एक मानव कंकाल व पास से कपड़े बरामद किए हैं , कंकाल को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
शनिवार को थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव में जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नानक सागर डैम पर स्थित ग्राम ज्ञानपुर गौड़ी, में सूखे नाले के पास एक मानव कंकाल पडे होने की सूचना ग्राम देवीपुरा के ग्राम प्रधान रमेश यादव द्वारा पुलिस को दी गई सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर एक कंकाल जिसकी अस्थियां बिखरी हुयी थी, पड़ा मिला, जो मनुष्य कंकाल था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंकाल के आस पास से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। जिसमें एक लोवर नीले रंग का जिसमें हरी व सफेद पट्टी बनी हुयी है तथा एक हुड काले रंग का जिसमें आगे से पीले व काले रंग का स्टीकर लगा है तथा एक जैकेट काले रंग की व एक काले रंग की टोपी बरामद हुयी है। मौके पर उक्त कंकाल के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम व शिनाख्त हेतु मोर्चरी खटीमा में रखा गया है। डीएनए संरक्षित करने के पत्राचार किया गया है। बताया की प्रथम दृष्टया कंकाल का नदी में बहकर आना प्रतीत हो रहा है। आसपास क्षेत्रों में मालूमात करने पर उसके हुलिये के किसी भी व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त नहीं हो पाई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश