एएनटीएफ और पुलिस  ने  नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया  

Spread the love

रुद्रपुर। एएनटीएफ टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में  लाखों  कीमत की अवैध चरस के साथ दो सौदागरों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार दोपहर को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का पुलिस कार्यालय में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि  जनपद को नशामुक्त बनाने की जा रही कार्रवाई के तहत मंगलवार दोपहर बाद कोतवाल विक्रम राठौर और एएनटीएफ प्रभारी जसवीर सिह चौहान ने पुलिस कर्मियों के साथ खेड़ा कालोनी सांई मंदिर के सामने चेकिंग कर रहे। इसी बीच खेड़ा के अंदर से दो लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों को संदिग्ध मानते हुए दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि   पूछताछ करने पर उन्होंने अपने पास अवैध चरस होना बताया।  जानकारी सीओ अनुषा बडौला को दी। सीओ ने मौके पर पहुंच  पूछताछ की। पुलिस ने दोनों कब्जे से चरस बरामद की। बरामद चरस 1.600 ग्राम थी।  पूछताछ में दोनों ने  अपना नाम पता शेखर गुप्ता उर्फ राहुल पुत्र स्व- राजा राम निवासी ग्राम मोहम्मदी थाना बिनावर जिला बदायूं उप्र,हाल निवासी मोहल्ला खेड़ा शिव मंदिर के पास तथा राजीव गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ग्राम सिधौली थाना दृमीरगंज उप्र हाल निवासी मौहल्ला  कालोनी गंगापुर रोड, ट्रांजिट कैम्प बताया। एसएसपी ने बताया कि जनपद को नशामुक्त बनाने में पुलिस की कार्रवाई की जा रही। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, भूपेंद्र आर्य, हरीश गोस्वामी, गोकुल टम्टा आदि शामिल थे। खुलासा के दौरान एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बडोला,सीओ किच्छा ओपी शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी