छात्रों के कम नंबर आने पर प्रधानाचार्य समेत 17 शिक्षक  संस्पेंड

देहरादून । उत्तराखंड में सीबीएसई के 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों के कम अंक आने पर शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक मामला भेल के सेक्टर–1 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बताया जा रहा है। पूरे मामले में बीएचईएल (भेल) शिक्षा प्रबंधन बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों के कम नंबर आने पर प्रधानाचार्य समेत 17 शिक्षकों को संस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 2 रिटायर शिक्षकों के खिलाफ भी करवाई भी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है की स्कूल ने छात्रों के अतिरिक्त मूल्यांकन के नंबरों को अपलोड करने की गलती की थी। इस स्कूल को भेल शिक्षा प्रबंधन बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता है। जानकारी है कि स्कूल के 139 छात्रों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। पता चला की रिजल्ट आने पर सभी छात्रों के खाफी काम अंक आए थे। मामले की तहकीकात करने के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया। जांच के दौरान सामने आया की स्कूल की ओर से किए गए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर सीबीएसई के रिजल्ट में नहीं चढ़े। जिसके बाद शिक्षकों ने सामूहिक गलती स्वीकारी है। भेल शिक्षा प्रबंधन बोर्ड के सचिव अनूप गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में प्रधानाचार्य समेत 17 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जनवरी अंत में रिटायर हुए दो शिक्षकों पर भी कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सीबीएसई से छात्रों के नंबर बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति