दो दिवसीय आँगनबाड़ी रिसोर्स पूल कार्यशाला का शुभारंभ

खटीमा । थारू इंटर कॉलेज सभागार मे नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों के साथ फोन्डेशनल स्टेज के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें आँगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित  बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ शैक्षिक पक्ष पर भी और अधिक मजबूती से कार्य करने की अपेक्षा की गयी है। इसके लिए आँगनबाड़ी शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करना आवश्यक है। इसी  बात को ध्यान में रखते हुए आज अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग खटीमा के साझा प्रयासों से टीचर लर्निग सेंटर खटीमा में बाल विकास परियोजना अधिकारी खटीमा संगम सिंह द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि हमको जीवन में किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे पहले अपने मन में कार्य के प्रति समर्पण व चेहरे में मुस्कान के साथ कार्य करने की जरूरत  होती है। तथा जो हमारे हाथों से संभव है उस कार्य को अवश्य करना  चाहिए। इसके साथ ही अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन आलोक सिंह द्वारा प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं प्रशिक्षण के दो दिन की रूप रेखा को साझा किया। इसी क्रम में जिले से प्रशिक्षण लेकर आयी सुपरवाईजरों द्वारा अपने अनुभव साझा किये।प्रशिक्षक जुनैद आलम एवं प्रियम भारद्वाज द्वारा आँगनबाड़ी केंद्रों में सीखने के लिए भौतिक और शैक्षित वातावरण निर्माण पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर  दिब्य, विद्यावती, हरजीत, कृष्णा, राजकुमारी, अंशु, मीनू और जीवंती भट्ट उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति