सैक्स रैकेट में सरगना समेत 6 गिरफ्तार  होटल मालिक एवं देह व्यापार गिरोह की मिलीभगत से चल रहा था  जिस्मफरोशी का कारोबार  

Spread the love
हल्द्वानी । उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा जोरों पर है। इससे पहले भी कई मामले गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पकड़े जा चुके है। बात करें हल्द्वानी की तो इससे पहले स्पा सेंटरों में कई सैक्स रैकेट पकड़े गये है। अब एक शहर के होटलों मेें चलने वाले सैक्स रैकेट का भड़ाफोड़ पुलिस ने किया है। जिसमें शामिल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिवस टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी एक पीड़िता को रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। वह पश्चिमी बंगाल की रहने वाली थी। इस मामले में एक आरोपी रज्जक पाइक पुत्र बजैल पाइक के कब्जे से उसे छुड़ाया था। इसके बाद पीड़िता से पता चला कि तानिया शेख नाम की महिला सैक्स रैकेट चलाती है। पुलिस ने जब उसे भोटिया पड़ाव खोजा तो वह नहीं मिली। इस दौरान मकान मालिक से पूछताछ पर मकान मालिक एवं उसके पुत्र व 7-8 अन्य द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मकान मालिक आसिम रजा व उसके बेटे अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार’ कर जेल भेजा गया था। पंकज भट्ट एसएसपी ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की गई तो निरीक्षक ललिता पाण्डेय की पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि रज्जक द्वारा नाबालिका व एक अन्य महिला को तानिया के पास बंगाल से नौकरी के नाम पर हल्द्वानी लाया’ गया था। तानिया, पीड़िता से जिस्मफरोशी का धन्धा’ करा रही है, उसे मल्लिका होटल हल्द्वानी में रज्जक पाईक के साथ अलग-अलग लोगांे से ’पीड़िता के नशा देकर जिस्मफरोशी कराने के लिए भेजती थी। साथ ही अन्य लड़कियों को भी होटलों में भेजती थी। पुलिस ने मल्लिका होटल में पूछताछ की तो चौंकाने वाली बातें सामने आयी। होटल मालिक एवं देह व्यापार गिरोह की मिलीभगत से जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार जोरों से चल रहा था। इसके बाद पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुट गई। पुलिस ने तानिया शेख को दमुवाढूंगा क्षेत्र में सरदार की कोठी के पास एक घर’ जिसमें उमा नाम की महिला अन्य दो महिलाओं के साथ मौजूद मिली। इस दौरान पुलिस को एक महिला ने बताया कि तानिया ने उससे भी लगातार 09 महीने तक अलग-अलग होटलों व अलग स्थानो में भेजकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया। ’तानिया के उत्पीड़न से परेशान होकर वह महिला उमा के घर मे काम’ करने लगी।
उमा होटल मिनी पैराडाइज मंे अपने पति मुकेश कुमार के साथ मिलकर’ महिला व अन्य कई लङ़कियों से अलग-अलग ग्राहकों के जिस्मफिरोशी व नशा करवाती थी। उमा व उसका पति होटल मिनी पैराडाइज व मल्लिका हल्द्वानी में लड़किया सप्लाई करते हैं। इसी रैकेट में नौशाद नामक व्यक्ति ने बताया कि वह तानिया व उमा के लिये काम’ करता है एवं फोन आने पर ’अपनी गाडी न- डीएल-04सीएवी-1304 से लड़कियों को होटलों व अन्य स्थानों पर लाने व ले जाने का काम’ करता है। सैक्स रैकेट चलाने वालों में तानिया शेख’ पत्नी अनारूल शेख निवासी- रनचन्द्रा, खली, दखनीश्वर 24 परगना, बसन्ती पोस्ट सोना काली पश्चिमी बंगाल, उमा पत्नी मुकेश’ कुमार निवासी- शिवपुरी देव नगर, दमुआढॅूगा काठगोदाम, रंजिता उर्फ पलक’ पत्नी प्रकाश विश्वास निवासी दिनेशपुर उधमसिंहनगर, मुकेश पुत्र शिवचरण’ निवासी शिवपुरी देव नगर, दमुआढॅूगा काठगोदाम, रज्जक पाईक’ पुत्र बजैल पाईक निवासी निवासी दक्षिण राईपुर वेस्ट बंगाल और नौशाद’ पुत्र अताउल्लाद निवासी-जे-49 गली न0- 07, कालका, न्यू दिल्ली को गिरफ्तार किया है। अनैतिक देह व्यापार व दुर्व्यापार के कृत्य में संलिप्त उमा, रंजीता उर्फ पलक, मुकेश कुमार उर्फ अनिल, रज्जक पाईक, नौशाद से गहनता से पूछताछ’ की गयी। तानिया से घर में काम करने वाली महिला से पूछताछ पर बताया कि तानिया उसे घर में झाड़ू-पोछा का काम कराने के लिए बंगाल से हल्द्वानी लायी। एक नाबालिक किशोरी और रज्जक पाईक भी साथ आया था। पांच जून को तीनांे तानिया के घर पर हल्द्वानी पहुंचे, दो दिन घर का काम कराने के बाद तानिया ने तीन बार होटल कपीस और मल्लिका में अलग-अलग ग्राहकों के पास उस महिला को भेजा था। जांच में सामने आया कि सभी युवक व युवतियों के द्वारा लंबे समय से नाबालिक लड़कियों व युवतियों को अलग-अलग स्थानों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाने व कमरे में बंधक बनाने व जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा हे। काठगोदाम थाने में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन पुरूषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी