लाखों का सामान लेकर गया चालक वाहन समेत फरार , रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक कंपनी से लाखों रूपये कीमत का सामान लेकर गया ट्रक चालक माल सहित फरार हों गया। इस मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  राकेश कुमार पुत्र प्यार चन्द ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल पन्तनगर में स्थित कंपनी एपीजे इन्वेस्टमेंट प्रालि यूनिट 6 के प्रबन्धक  पद पर तैनात है।
कंपनी के माल को लाने ले जाने के लिये परिहार लॉजिस्टिक से टाईअप किया गया है जो कि कंपनी के लॉजिस्टिक डिपार्टमेन्ट का एक भाग है । 20 मई को लॉजिस्टिक डिपार्टमेन्ट के भाग परिहार लॉजिस्टिक के ड्राईवर उत्तम कुमार  निवासी रविन्द्र नगर,  ट्रान्जिट कैम्प को माल ले जाने के लिये कहा जो कंपनी से कच्चा माल तैयार करने के लिये कई बार लेकर गया था। उसने माल के समस्त कागजात, डिलवरी चालान एवं ई-वे बिल काटकर ड्राईवर उत्तम कुमार के सुपुर्द कर दिया। बताया कि 1,83,415 रूपये कीमत का माल गाडी संख्या यूके 06-सीए 7463 में लोड कर उत्तम कुमार 20 मई को सुबह निकला था। जब पैक्सटोन कंपनी के लिये भेजा गया। आरोप है कि उक्त माल उत्तम कुमार द्वारा नहीं पहुँचाया गया। उत्तम कुमार के मोबाईल  फोन कर सम्पर्क करना चाहा तो उसका मोबाईल स्विच आफ बताने लगा। उत्तम कुमार व उक्त गाड़ी जिसमें कंपनी से  माल लोडकर लेकर गया था, तभी से दोनों की काफी  खोजबीन की।  उत्तम कुमार के घर एवं जानने वालो से सम्पर्क किया, किन्तु  उत्तम कुमार एवं उक्त गाडी का कहीं पता नहीं चल पाया है।  राकेश का कहना है कि उसे आशंका है कि ट्रक ड्राईवर कम्पनी से उत्तफ़ माल भरकर गबन करने की बदनीयती से लेकर चला गया है। पुलिस ने राकेश की तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी